LIVE

उत्तर में ठंड-कोहरा, दक्षिण में आंधी-तूफान; जानें दिल्ली से तमिलनाडु तक कैसा है मौसम का हाल

Nishant TiwariUpdated Jan 11, 2026, 19:04 IST

Aaj ka Mausam 11 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मौसम एक बार फिर तेजी से करवट ले रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक अलग-अलग वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से कहीं कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है, तो कहीं बारिश और तूफान के आसार बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग और निजी एजेंसियों के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं, खासकर उत्तर भारत और दक्षिणी राज्यों में। तो आइए जानते हैं, कैसा रहने वाला है आज आपके शहर के मौसम का हाल।

उत्तर में ठंड-कोहरा, दक्षिण में आंधी-तूफान; जानें दिल्ली से तमिलनाडु तक कैसा है मौसम का हाल
उत्तर में ठंड-कोहरा, दक्षिण में आंधी-तूफान; जानें दिल्ली से तमिलनाडु तक कैसा है मौसम का हाल

Aaj ka Mausam 11 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ने की संभावना है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड और गलन और तेज होगी। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण भारत में समुद्र के ऊपर बने नए सिस्टम के कारण तमिलनाडु में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है, जबकि केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। खराब मौसम के चलते रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हमारे साथ जुड़े रहिए और मौसम के ताजा हालत पर रखिए नजर।

JAN 11, 2026 19:04 IST

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल

JAN 11, 2026 19:03 IST

प्रभाव आधारित यूपी के मौसम का पूर्वानुमान एवं चेतावनी

JAN 11, 2026 17:47 IST

12 जनवरी 2026 को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर कोल्ड वेव से लेकर सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति होने की संभावना है।

JAN 11, 2026 17:47 IST

कोहरे की चेतावनी

JAN 11, 2026 17:46 IST

बहु मौसम संबंधी चेतावनी

JAN 11, 2026 15:12 IST

पंजाब के बठिंडा में 1.6 डिग्री रहा तापमान

पंजाब के कई हिस्सों में रविवार को भीषण ठंड की स्थिति रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही।
JAN 11, 2026 14:57 IST

कश्मीर में चिल्ला-ए-कलां का दौर जारी

कश्मीर में वर्तमान में ‘चिल्ला-ए-कलां’ का प्रकोप जारी है। इस दौरान 40 दिन भीषण ठंड रहती है और रात का तापमान अक्सर जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर जाता है साथ ही बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है। पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ ‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होगा। घाटी के मैदानी इलाकों में इस मौसम में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। आईएमडी ने कहा है कि 21 जनवरी तक मौसम शुष्क लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है।
JAN 11, 2026 14:57 IST

कश्मीर में शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड

कश्मीर में शीत लहर की स्थिति और भीषण हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया है। तापमान शून्य से नीचे पहुंचने और आसमान साफ रहने के कारण डल झील और अन्य जल स्रोतों के कुछ हिस्से जम गए। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान से थोड़ा अधिक था।
JAN 11, 2026 13:31 IST

राजस्थान में कई जगहों पर शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रविवार को भीषण शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रतापगढ़ में रविवार सुबह तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे और बाड़मेर में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिलानी में 1.2 डिग्री, सीकर में 1.7 डिग्री, बीकानेर के लूणकरनसर में 1.9 डिग्री, झुंझुनू में दो डिग्री और चूरू में भी दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
JAN 11, 2026 11:42 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बना मौसम सिस्टम कमजोर होकर दबाव में बदल गया और श्रीलंका तट को पार कर गया। इसके असर से चेन्नई व आसपास के जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और पुडुचेरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
JAN 11, 2026 11:34 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: पंजाब-हरियाणा में मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा इन दिनों तीव्र ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी प्रभावित हुई। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि हरियाणा में हिसार 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। फरीदकोट, लुधियाना, पटियाला, अमृतसर और गुरदासपुर में भी तापमान 3 से 4.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। चंडीगढ़ में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हरियाणा के नारनौल, अंबाला, फरीदाबाद और रोहतक में भी न्यूनतम तापमान 3 से 5.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।
JAN 11, 2026 08:37 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: आज बिहार में कहां अलर्ट

आज भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान है।
JAN 11, 2026 06:50 IST

What is Cold Day in Hindi: क्या होता है शीत दिवस?

कोल्ड डे (Cold Day) वह स्थिति होती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है और अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज होता है। इस दौरान दिनभर ठंडक असामान्य रूप से ज्यादा महसूस होती है, धूप का असर कम होता है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ता है।
JAN 11, 2026 06:49 IST

What is Severe Cold Day: क्या होता है गंभीर शीत दिवस

गंभीर शीत दिवस (Severe Cold Day) वह स्थिति होती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम-से-कम 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज होता है। ऐसे समय में दिनभर ठंड असामान्य रूप से तेज महसूस होती है, धूप का असर कम हो जाता है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ता है।
JAN 11, 2026 06:48 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में गंभीर शीत दिवस

राजस्थान इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। कई जिलों में हल्की बारिश से मौसम बदला है, जबकि अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। फिलहाल अति घना कोहरा, शीतलहर और Severe Cold Day की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक शुष्क मौसम और घना कोहरा जारी रहेगा।
JAN 11, 2026 06:46 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में बारिश के बाद ठंडा हुआ मौसम

दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है। आईएमडी ने अगले 24 घंटे तक बूंदाबांदी का अनुमान जताया है, जिससे न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। लगातार शीतलहर और तापमान में गिरावट से कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना है, जिससे सर्दी और तेज महसूस होगी।
JAN 11, 2026 06:35 IST

Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी-बिहार का मौसम

बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं, जिससे न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कोल्ड डे का अलर्ट जारी हुआ है। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, चंपारण समेत कई जिलों में अगले 24 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि कोहरे से विजिबिलिटी घटने के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन तक तेज शीतलहर और कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी।