Aaj ka Mausam 11 December 2025 LIVE: उत्तर भारत में बढ़ी सिहरन, कई राज्यों में सामान्य से नीचे पारा; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
Aaj ka Mausam 11 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत इस समय ठंड की गिरफ्त में है, वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। ऊपरी हवाओं से लेकर सतह तक कई प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके चलते कई राज्यों में कोहरा, बारिश और बर्फबारी के हालात बन रहे हैं। पूर्वोत्तर से लेकर हिमालय तक मौसम में बदलाव के साफ संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, आज आपके राज्यों और शहरों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
Aaj ka Mausam 11 December 2025 LIVE: उत्तर भारत में बढ़ी सिहरन, कई राज्यों में सामान्य से नीचे पारा; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 दिसंबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के कई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है। इसी तरह, 11 से 13 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 11 और 12 दिसंबर को उत्तराखंड तथा ओडिशा में, जबकि 13 से 15 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 11 और 12 दिसंबर को 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, और 13 से 16 दिसंबर के दौरान गरज-चमक के साथ इसी गति की हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में आइए जानें आपके शहरों और राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा?
