यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे मेघ, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। एक तरह बारिश लोगों को राहत दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन आदि से लोगों की जान खतरे में बनी हुई है और परेशानी का सामना करना पड़ा है। आइए अब आपको बताएं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल -
यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे मेघ, जानें आपके शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: भोपाल में साफ रहेगा आज मौसम
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: देहरादून में बारिश के चलते छुट्टी की घोषणा
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के इन 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यहां तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी। लोग गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आएंगे।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: झारखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश का अलर्ट
पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के 8 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
