दिल्ली-राजस्थान में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 10 September 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली में मानसून की विदाई हो गई है। राजस्थान में भी बारिश का दौर थम गया है और आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यूपी में तीन दिन की झमाझम बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे। यूपी-बिहार के मौसम और अलर्ट को देखते हुए कहा जा रहा है कि मानसून झमाझम बारिश के साथ विदाई लेने को तैयार है। इसके बाद यूपी-बिहार में भी बारिश का दौर थम जाएगा। आइए फिलहाल आपको बताएं कैसा रहेगा आज आपके शहर में मौसम का हाल-
दिल्ली-राजस्थान में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जानें अपने शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: उत्तरी अरब सागर और पाकिस्तान के मध्य भागों पर दबाव
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से तबाही का आलम है। मौसम विभाग ने राज्य में 12 सितंबर तक रुक-रुककर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान वज्रपात की चेतावनी जारी की गई हैं। हालांकि, धीरे-धीरे अब मौसमी गतिविधियां कम होंगी और ठंड का दौर शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश में 15 सितंबर तक मौसम एक्टिव रहेगा, जिससे तेज बारिश की संभावनाएं बनी रहेंगी। राज्य में 12 और 13 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में भारी बारिश का दौर थमा
हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना
गया में पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभानवा
नोएडा मे तेज हवाओं के साथ खिली धूप
उत्तराखंड में बारिश का दौर
उत्तराखंड में अभी भी बारिश का दौर जारी है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। कहीं तेज तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों पर हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
