LIVE

दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल

Pushpendra YadavUpdated Dec 9, 2024, 20:17 IST

उत्तर प्रदेश में दो दिन बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसर करीब 40 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार, पंजाब-हरियाणा में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच चुका है। इसी तरह मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।

दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल
दिल्ली-यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड, कश्मीर-शिमला में बर्फबारी; जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: उत्तर प्रदेश में दो दिन बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसर करीब 40 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश और बिहार, पंजाब-हरियाणा में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच चुका है। इसी तरह मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।

DEC 09, 2024 20:16 IST

हिमाचल में कल घने कोहरे का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ रही है। यहां कई जगहों का तापमान माइनस में चला गया है। हिमाचल प्रदेश में 10 दिसंबर को घने कोहरे का अलर्ट है। 11 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
DEC 09, 2024 20:15 IST

हरियाणा-पंजाब में शीतलहर से बढ़ेगी ठंड

हरियाणा में 10 दिसंबर के बाद से ठंड और तेज होने की संभावना है। 11 और 12 दिसंबर को यहां शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। वहीं पंजाब में भी इस दौरान शीतलहर चलने के आसार हैं। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी ठंड काफी बढ़ गई है। यहां का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में सर्दी में और इजाफा होगा।
DEC 09, 2024 18:04 IST

दिल्ली में ठिठुरन भरी ठंड के दिन शुरू

दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में शीतलहर भी दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 14 दिसंबर के बीच कोल्ड वेव चलने की संभावना है। हिमालय पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम और ठंडा हो सकता है।
DEC 09, 2024 16:35 IST

मुंबई में आज 13 डिग्री तक लुढ़का पारा

मुंबई में आज तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। कल यानी मंगलवार को दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।
DEC 09, 2024 15:30 IST

उत्तराखंड के चमोली में हल्की बारिश के बाद बढ़ी ठंड।

DEC 09, 2024 12:23 IST

उत्तराखंड के चमोली इलाके में श्री बद्रीनाथ धाम में मौसम की पहली बर्फबारी हो गई।

DEC 09, 2024 11:57 IST

दिल्ली का एक्यूआई 212

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 212 रहा जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार 201 से 300 के बीच का एक्यूआई स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जो संवेदनशील समूहों और श्वसन संबंधी बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
DEC 09, 2024 11:31 IST

जम्मू-कश्मीर केसोनमर्ग में भारी बर्फबारी

DEC 09, 2024 10:51 IST

उत्तराखंड में पहाड़ों इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू

उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है। पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट आ चुकी है। बर्फबारी के बाद लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं और अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो चुके हैं।
DEC 09, 2024 08:59 IST

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, हवा में धुंध

DEC 09, 2024 08:57 IST

कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा शून्य से नीचे पहुंचा

DEC 09, 2024 08:56 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हल्की बारिश

DEC 09, 2024 08:02 IST

आगरा में एक्यूआई ने दिया राहत

DEC 09, 2024 08:00 IST

शिमला में बर्फबारी

DEC 09, 2024 07:41 IST

मुंबई शहर के कई हिस्सों में धुंध

DEC 09, 2024 06:50 IST

दिल्ली: सर्दी का मौसम आते ही शेल्टर होम पर लोगों ने ली शरण

DEC 09, 2024 05:33 IST

दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक सप्ताह के बाद फिर बिगड़ी, एक्यूआई 300 से पार


ल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई और एक्यूआई 302 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। इस महीने की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सुधरकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई थी। इससे पहले 30 नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई थी और एक्यूआई 346 रहा था। रविवार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज किया गया, जो शनिवार के 233 (खराब श्रेणी) की तुलना में गिरावट दर्शाता है।
DEC 09, 2024 05:33 IST

कश्मीर में बर्फबारी


जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग, उधमपुर समेत कई ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां माइनस में तापमान पहुंच चुका है।
DEC 09, 2024 05:33 IST

पहाड़ों में बर्फबारी


पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी के हालात पैदा होने से मैदानी इलाकों का तापमान गिर रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।