आज का मौसम, 06 November 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: यूपी-बिहार में गिरा तापमान, सुबह के समय धुंध की परत, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 06 November 2024 IMD Winter Weather Forecast Highlight: यूपी-बिहार में गिरा तापमान, सुबह के समय धुंध की परत, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
राजस्थान में कब होगी ठंड की दस्तक
बिहार में कोहरा और बादल छाए रहने के आसार
गाजियाबाद में इस दिन होगी हल्की बारिश
उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
दिल्ली में कब शुरू होगी कड़ाके की ठंड
तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश संभावना
मध्य प्रदेश में सर्द हुई रातें
मध्य प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। सुबह-शाम की ठंड के बीच अब प्रदेश में रातें भी सर्द होने लगी हैं। धीरे-धीरे तापमान में कमी आ रही है। अनुमान के अनुसार आने वाले 10 से 15 दिन में मध्य प्रदेश में पूरी तरह से ठंड आ जाएगी। प्रदेश में रजाई और कंबल वाली ठंड की शुरुआत होगी।
राजस्थान में कब होगी सर्दियों की शुरुआत
बिहार में कब से शुरू होगी सर्दियां
फिलहाल बिहार में सुबह-शाम में ठंड महसूस हो रही है। यहां तापमान गिरने का असर मौसम में देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो 15 नवंबर से राज्य में पूरी तरह से ठंड की शुरुआत होगी। बता दें कि बिहार के कई इलाके ऐसे हैं, जहां सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल रही है।
दिल्ली में सर्द रातें
दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। रातें सर्द हो गई हैं और सुबह के समय धुंध की एक परत देखने को मिल रही है। तापमान के गिरने के साथ रजाई-कंबल वाली सर्दियां आने वाली हैं। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर से यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
यूपी में बढ़ने लगी ठंड
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। यहां दिवाली के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम की ठंड के साथ अब कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
केरल के तीन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग ने पूरे केरल राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं वज्रपात और आंधी का अलर्ट है तो वहीं कुछ इलाके ऐसे हैं जहां हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, केरल के पथानामथिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु में येलो अलर्ट
आज पूरे तमिलनाडु में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। लेकिन प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी शामिल हैं। यहां बारिश होने से मौसम कूल-कूल बना रहेगा।
