आज दिल्ली-यूपी से हिमाचल तक बारिश का अलर्ट, नया मौसमी सिस्टम एक्टिव; अगले दो दिन जारी रहेगा बरसात का मौसम
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बंगाल के इन जिलों में रेड अलर्ट
पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज अभी भी बिगड़ा हुआ है। उत्तर बिहार में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब एक चक्रवातीय परिसंचरण में तब्दील हो चुका है। इसके प्रभाव से बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के कई जिलों में आज खराब मौसम रहेगा। इनमें विशेष रूप से अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कोचबिहार शामिल हैं। साथ ही, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: झारखंड में कल का मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के लिए 6 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पूरे दक्षिणी इलाके में बारिश और बिजली गिरने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ जिलों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। यहां देखिए- कल आपके शहर में कैसा रहने वाला है मौसम।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में गिरा पारा, जल्द आएंगी सर्दियां
हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे और धौलाधार पर्वतमाला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कुल्लू प्रशासन ने रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। राज्य के ऊंचे और मध्य पर्वतीय इलाकों में बर्फीली हवाएं, तूफान, बिजली और रुक-रुक कर बारिश ने मौसम सर्द कर दिया है। कांगड़ा की धौलाधार पर्वतमालाओं में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुईआज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण भूस्खलन
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से व्यापक तबाही मची है। इससे बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट गया है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कल बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में कल बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 24 घंटे बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन-वज्रपात के भी आसार हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: बिहार के 13 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट
बिहार में आज 13 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिनमें सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं। इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल में ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में गरज और आंधी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज बारालाचा शिंकुला और कुंजुम दर्रा जैसी ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है।उधमपुर जिले के बंट गांव के भारी बारिश के कारण बहा पुल, कंधे पर ऑटो रिक्शा ले जाते दिखे लोग
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: चक्रवात शक्ति को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में अलर्ट
अरब सागर में उठ रहे चक्रवाती तूफान शक्ति को लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में IMD ने अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के कोलाबा स्थित बधवार पार्क क्षेत्र में प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी है। इससे स्थानीय मछुआरों की आजीविका प्रभावित हुई है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 जिलों में अलर्ट भी जारी किया है। जिनमें 13 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 जिलों में बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट है। ये जिले कुशीनगर, देवरिया और बलिया हैं।आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज गरज-चमक के साथ बारिश
दिल्ली में रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.7 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.3 डिग्री अधिक था।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अमृतसर के कई हिस्सों में दर्ज हुई बारिश
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पटना में भारी बारिस से मीठापुल से सटी सड़क धंसी
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई। जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के बाद मीठापुर पुल से सटी सड़का का एक हिस्सा धंस गया। हालांकि इसका पुल की मुख्य संरचना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। पुल से सटी सड़क के नीचे बने नाले में क्षति आई है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां 14 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़कर दक्षिणी ओडिशा तट पर पहुंच गया है। जिसके प्रभाव से तमिलनाडु के मौसम पर प्रभाव पड़ेगा।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून के विदा होने के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। राजस्थान में 5-6 अक्टूबर को सभी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
Ahmedabad News: पहले अस्पताल में तलाशा, फिर फुटपाथ से उठाया एक महीने का मासूम, ₹6 लाख की डील ने खोला बाल तस्करी नेटवर्क का राज
Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी, हाई कोर्ट ने घोषित किया नो-हॉकिंग और नो-वेंडिंग जोन
पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट का नोटिस, कल होगी सुनवाई
Gujarat News: सुरेंद्रनगर में 'शुद्धिकरण' के नाम पर महिला से हैवानियत की हदें पार, दो महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: अगले 3 दिनों में बदलेगा का मौसम का मिजाज, कहीं बरसेंगे बादल तो कहीं चलेंगी तेज हवाएं, जानें नॉर्थ टू साउथ का अपडेट
© 2026 Times Horizon Private Limited
