LIVE
आज का मौसम, 05 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: MP-UP में एक जैसा मौसम का हाल, कश्मीर में माइनस पहुंचा तापमान, जानें क्या आपके शहर का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार रात बर्फबारी हुई। यूपी में 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसी तरह मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार रात बर्फबारी हुई। यूपी में 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसी तरह मौसम से जुड़ी तमाम खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़े रहिए।
DEC 05, 2024 15:42 IST
आज कैसा रहा कोलकाता का मौसम?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहा और बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
DEC 05, 2024 14:03 IST
हरियाणा-पंजाब में कोहरे का अलर्ट
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में देर रात के बाद हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि, अन्य राज्यों में अभी कोहरे ने पूर्ण रूप से दस्तक नहीं दी है।
DEC 05, 2024 13:18 IST
MP-UP में एक जैसा मौसम का हाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
DEC 05, 2024 13:16 IST
दिन में धूप और हवा का मिलाजुला असर
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मध्यम गति से हवाएं बह रही हैं और साथ सूरज भी अपने तेवर दिखा रहा है। ऐसे में हवा के रुख से दिन का मौसम उतना ठंडा प्रतीत नहीं हो रहा है।
DEC 05, 2024 09:20 IST
DEC 05, 2024 08:32 IST
भारत के मौसम का हाल जानने के लिए क्लिक करें
DEC 05, 2024 06:54 IST
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही कड़ाके की ठंड
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग ने बताया राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में 7 दिसंबर को और पहाड़ी इलाकों में 8 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है।
DEC 05, 2024 05:36 IST
पंजाब-चंडीगढ़: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
दिसंबर की शुरुआत के बाद भी पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान में कमी नहीं आई है। यहां बारिश की संभावना जताई जा रही है।
DEC 05, 2024 05:36 IST
गुलमर्ग में हुई बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू है, जिससे तापमान माइनस में पहुंच चुका है।
DEC 05, 2024 05:35 IST
पहाड़ों में बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी से मैदानी इलाकों का तापमान गिर रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
DEC 05, 2024 05:35 IST
बिहार में कोहरे और शीतलहर की मार
बिहार के ज्यादातर जिलों में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में हो रहा यह बदलाव आने वाले समय में सर्दी को बढ़ा देगा। आने वाले समय में बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। आज 4 दिसंबर सुबह से ही 15 जिलों में कोहरा छाया हुआ है।
DEC 05, 2024 05:34 IST
यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के आंकड़ों के यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा। चुर्क में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अतिरिक्त कानपुर, मेरठ, निजाबाबद और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस पास रिकॉर्ड के आसपास है।
DEC 05, 2024 05:34 IST
यूपी में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवाएं चलीं
उत्तर प्रदेश में अगले 36 घंटे में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। बुधवार सुबह से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
DEC 05, 2024 05:34 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
