दिल्ली-यूपी में ठिठुरन भरी ठंड की शुरुआत, तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट; IMD ने बताया मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में ठिठुरन भरी ठंड की शुरुआत, तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश का येलो अलर्ट; IMD ने बताया मौसम का हाल
दिल्ली में कल छाई रहेगी धुंध
मुंबई में अगले कई दिनों तक साफ रहेगा मौसम
अंडमान निकोबार में कल बारिश का अलर्ट
मुंबई में आज मौसम साफ
बेंगलुरु में दिखा मिलाजुला मौसम
मुंबई में आज कैसा रहा मौसम का हाल?
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
राजस्थान में मौसम ने ली करवट
बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना
यूपी में ठंड की शुरुआत
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन दिनों यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई गई थी। यूपी के बरेली में न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। माना जा रहा है कि छठ तक प्रदेश में ठिठुरन भरी ठंड की शुरुआत होगी।
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड
दिल्ली में न्यूनतम तापमान के गिरने के साथ रात में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-सुबह हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। इसके अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने आज तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, मदुरै, शिवगंगई, थेनी और डिंडीगुल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राज्य के अन्य जिलों में वज्रपात-आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।
कर्नाटक में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के फोरकास्ट के अनुसार, आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़, शिमोगा, उडुपी, चिकमगलूर, हसन, मैसूर, कोडागु और दक्षिण कन्नड में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से यहां मौसम कूल-कूल बना रहेगा।
केरल में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, इडुक्की, पलक्कड़ और त्रिशूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश होने की संभावना है।
