दिल्ली-यूपी में फिर सुहावना हुआ मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
आज का मौसम, 04 April 2025, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Today Forecast, Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के बाद दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों में मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में फिर सुहावना हुआ मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल
नोएडा में तापमान
गाजियाबाद का तापमान
यूपी में गर्मी का सितम
हिमाचल में बरसेंगे मेघ
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और किन्नौर जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जिससे ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की कमी होगी, जिससे तापमान में वृद्धि के साथ गर्मियों की शुरुआत होगी। आज के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है।
यूपी में आज मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग की मानें तो बीते दिनों हुई गर्मी के बाद आज तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं। यूपी के कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस और एटा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में फिर मौसम बदलने लगा है। राज्य में तापमान बढ़ने के बाद अब फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कोटा संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे प्रदेश का मौसम सुहावना बना रहेगा।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम फिर बदलने लगा है। यहां तेज हवाओं के कारण तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह और देर रात में ठंडक का एहसास हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के पार जा सकता है।
