LIVE
पहाड़ों पर बर्फबारी से Delhi NCR में बढ़ी ठंड, सर्द हवा से यूपी-बिहार में ठिठुरन; जानें अपने शहर का मौसम
नए साल की शुरुआत होते ही उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर में शीतलहर की तीव्रता बढ़ गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। जानें अपने शहर का मौसम।
नए साल की शुरुआत होते ही उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर में शीतलहर की तीव्रता बढ़ गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं और कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। जानें अपने शहर का मौसम।
कल का मौसम 03 January 2025: शीतलहर में कैद पूरा उत्तर भारत, बर्फबारी-कोहरे से नहीं मिलेगी राहत; इन राज्यों में बारिश लाएगी आफत
JAN 02, 2025 20:14 IST
नोएडा में भीषण सर्दी, नर्सरी से आठवीं क्लास तक के स्कूल बंद
नोएडा में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी के अलावा यूपी और अन्य बोर्ड की नर्सरी से आठवीं तक के क्लास को बंद कर दिया गया है। यह आदेश गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट है कि घने कोहरे और भीषण सर्दी के चलते ऐसा किया गया है। डीएम ने साफ कहा कि अगले आदेश तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। इसके बाद स्कूल कब खोले जाएंगे, इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। कुछ दिनों से नोएडा में औसत अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। फिलहाल भीषण सर्दी से निजात नहीं मिलने की संभावना है। वहीं, शीतलहर का प्रकोप भी जारी है।
JAN 02, 2025 15:27 IST
सर्द हवाओं से बिहार में कंपकंपी
बिहार में सर्दी अपना कहर बरसा रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पछुआ हवा के कारण राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बिहार के तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिस वजह से ठंड का असर और बढ़ सकता है।
JAN 02, 2025 14:37 IST
उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बर्फबारी
उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 7 जनवरी तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इससे पहले 4 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके बाद 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी।
JAN 02, 2025 12:59 IST
अमृतसर में कड़ाके की ठंड
नए साल के आगमन के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब का अमृतसर भी शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को 14.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
JAN 02, 2025 11:06 IST
JAN 02, 2025 09:23 IST
बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते तेज पछुआ हवाएं बिहार और उत्तर भारत में ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे में किसी बड़े सुधार की संभावना नहीं है, और ठंड का यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
JAN 02, 2025 08:14 IST
बिहार में मौसम का हाल कैसा है?
नए साल का स्वागत बिहारवासियों ने कड़ाके की ठंड में किया है। राज्य के 15 जिलों में पड़ रही भीषण ठंड से लोग बेहाल हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और तेज पछुआ हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
JAN 02, 2025 06:23 IST
अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम का हाल
अहमदाबाद में आज धुंधला सूरज और हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
JAN 02, 2025 06:23 IST
जयपुर में दिख सकता है धुंध का असर
जयपुर में आज धुंधला मौसम रहने की संभावना है। सुबह की धुंध दिन चढ़ने के साथ कम हो सकती है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
JAN 02, 2025 06:22 IST
लखनऊ में आज बदल सकता है मौसम
लखनऊ में भी आज बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छा सकता है। तापमान में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
JAN 02, 2025 06:22 IST
चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
चंडीगढ़ में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना है। हल्की धुंध भी पड़ सकती है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
JAN 02, 2025 06:21 IST
Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आंशिक रूप से धूप रहने की उम्मीद है। सुबह के समय धुंध छाए रहने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
