LIVE
आज का मौसम, 9 October 2024: दिल्ली-एनसीआर में उमस जारी, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश का अलर्ट
आज का मौसम, 9 October 2024: दिल्ली-एनसीआर में उमस जारी, दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बारिश का अलर्ट
OCT 09, 2024 14:59 IST
बेंगलुरु में आज बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि बेंगलुरु का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
OCT 09, 2024 13:58 IST
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के कई हिस्सों में एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई जबकि पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश सरदारशहर (चूरू) में 25 मिलीमीटर दर्ज की गयी। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
OCT 09, 2024 12:46 IST
गोवा में मूसलाधार बारिश
गोवा में भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। खराब मौसम के कारण दाबोलिम में गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच वाणिज्यिक विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गोवा हवाई अड्डे के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने और बिजली कड़कने के कारण मंगलवार की शाम को विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।
OCT 09, 2024 11:59 IST
कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
मुंबई को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना कम है। इसके बाद मौसम बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक, मुंबई में 13 और 14 अक्टूबर को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
OCT 09, 2024 10:55 IST
राजस्थान के इन इलाकों में बारिश के आसार
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग में 9 अक्टूबर को कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र व आसपास में 9-10 अक्टूबर को छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
OCT 09, 2024 09:42 IST
बिहार के 5 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बिहार के 5 जिलों में आज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। ये जिले भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया और मुंगेर है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
OCT 09, 2024 08:02 IST
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में आज सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 09, 2024 05:51 IST
दिल्ली में आज हल्के-फुल्के बादलों का डेरा
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है।
OCT 09, 2024 05:50 IST
दिल्ली में कब दस्तक देगी ठंड
दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन तेज धूप और उमस का दौर जारी रहेगा। 20 अक्टूबर के बाद यहां धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राजधानी में तड़के और शाम में तापमान में कमी देखने को मिल रही है।
OCT 09, 2024 05:50 IST
इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 अक्टूबर के बीच केरल, मन्नार की खाड़ी, कर्नाटक तटों और मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसको देखते हुए मछुआरों और आम लोगों को इन इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है।
OCT 09, 2024 05:50 IST
इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, रायलसीमा, त्रिपुरा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल प्रदेश में 10 और 11 अक्टूबर को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
OCT 09, 2024 05:50 IST
पूर्वी यूपी में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं पूर्वी यूपी में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। अगले 5 दिनों में यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।
