LIVE
आज का मौसम, 31 August 2024 Weather Forecast Today: गुजरात के वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात, बिहार के 18 जिलों में बारिश की संभावना; अगस्त में सामान्य से 15.7 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 31 August 2024, Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, IMD Weather Forecast Report Today: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। जहां एक तरफ मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। इन जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका के साथ हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है। वहीं उत्तराखंड के 11 जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जानें आपके शहर में मौसम का हाल -
पढ़ें आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज
AUG 31, 2024 17:46 IST
अगस्त में बारिश सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक हुई
भारत में अगस्त में सामान्य से लगभग 16 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में 253.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 2001 के बाद से अगस्त में दूसरी सबसे अधिक वर्षा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने डिजिटल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अगस्त में 287.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर 248.1 मिमी बारिश होती है।
AUG 31, 2024 15:47 IST
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए भारी बारि की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर कहा गया है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें।
AUG 31, 2024 13:34 IST
वडोदरा के बाढ़ प्रभावित इलाको में पहुंचाई गई राहत सामग्री
गुजरात में भारी बारिश के कारण वडोदरा में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इस बीच वडोदरा प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव सामग्री पहुंचाई है। अधिक प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
AUG 31, 2024 12:54 IST
AUG 31, 2024 12:06 IST
महाराष्ट्र में एक जिले में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के सतारा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जलगांव, जालना आदि जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 31, 2024 11:11 IST
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं
बीते दिनों हुई झमाझ बारिश के बाद अब उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में किसी भी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।
AUG 31, 2024 10:38 IST
Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आईएमडी ने 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें देवास, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी और पन्ना शामिल हैं। यहां बारिश से लोगों को उमस भरी चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 31, 2024 10:38 IST
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में दो दिन फिर होगी बरसात
दिल्ली में मौसम विभाग ने आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और 1 सितंबर को शहर में केवल बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। इस बीच आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में 2 सितंबर से बारिश का दौर फिर शुरू होगा झमझम बारिश होगी।
AUG 31, 2024 10:38 IST
Aaj Ka Mausam: गुजरात के इन जिलों में जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुजरात में विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मोरबी, राजकोट और जूनागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
AUG 31, 2024 10:38 IST
Aaj Ka Mausam: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के 5 जिलों में अति भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर और कच्छ शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
AUG 31, 2024 10:38 IST
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई चेतावनी नहीं
उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के बाद अब मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। यहां जल्द भी भारी बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर की शुरुआत प्रदेश में बारिश के साथ होने वाली है।
AUG 31, 2024 10:37 IST
Aaj Ka Mausam: झारखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
झारखंड में पिछले कई दिनों से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में जगह-जगह हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बिजली गिरने के अलर्ट के साथ लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
AUG 31, 2024 10:37 IST
Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले शामिल हैं। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 31, 2024 10:37 IST
Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें से बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट है। उसके अलावा प्रदेश की राजधानी देहरादून के साथ चमोली, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
AUG 31, 2024 10:37 IST
Aaj Ka Mausam: राजस्थान में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
AUG 31, 2024 10:37 IST
Aaj Ka Mausam: बिहार में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरनगर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं।
