LIVE
आज का मौसम, 27 October 2024: कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान दाना, अभी भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला बरकरार
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 27 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में दक्षिणी तट पर चक्रवाती गतिविधि के चलते केरल पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। देश की राजधानी की बात करें तो दिल्ली में आज भी मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज हुआ है। देश के अन्य राज्यों या शहरों में मौसम का हाल इस प्रकार है:
OCT 27, 2024 15:27 IST
चक्रवात ‘दाना' से ओडिशा में 35.95 लाख लोग प्रभावित
ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने रविवार को कहा कि चक्रवात ‘दाना’ और उसके बाद 14 जिलों में आई बाढ़ के कारण ओडिशा में कुल 35.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पुजारी ने बताया कि 8,10,896 लोगों को 6,210 चक्रवात राहत केंद्रों में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित जिलों में केंद्रपाड़ा, बालासोर और भद्रक शामिल हैं।
OCT 27, 2024 14:51 IST
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के पलक्कड़, इडुक्की, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अलाप्पुझा और तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।
OCT 27, 2024 14:12 IST
कर्नाटक से छंटे बारिश के बादल
मौसम विभाग ने कर्नाटक को अब ग्रीन जोन में रखा है। इसका अर्थ ये है कि प्रदेश के किसी भी जिले में वज्रपात और बारिश की संभावना नहीं है। कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। अब प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है।
OCT 27, 2024 13:10 IST
तमिलनाडु में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे तमिलनाडु में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में तेज हवाएं चलेंगी तो वहीं कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
OCT 27, 2024 11:47 IST
दिल्ली में कब से शुरू होगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत नवंबर के तीसरे सप्ताह से हो सकती है। नवंबर 15 से शहर में ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें को इस साल भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है।
OCT 27, 2024 11:13 IST
बिहार में दाना चक्रवात का प्रभाव
बिहार में दाना चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। इससे प्रदेश के तापमान में कमी आई है और ठंडक बढ़ने लगी है। दिवाली-छठ से प्रदेश में ठंडक बढ़ने लगी है। बता दें कि बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में 7 डिग्री की कमी आई है।
OCT 27, 2024 10:44 IST
OCT 27, 2024 10:00 IST
ओडिशा में मौसम का हाल
ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
OCT 27, 2024 08:23 IST
OCT 27, 2024 07:14 IST
OCT 27, 2024 05:55 IST
दिल्ली में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। साथ ही धूप भी तेज निकलेगी। इस दौरान अधिकमत तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को राजधानी का अधिकमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनमत तापमान भी 18.6 डिग्री दर्ज किया गया।
OCT 27, 2024 05:54 IST
यूपी में आज कहीं-कहीं पर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर आज हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन इसको लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जिसके बाद मंगलवार 29 अक्टूबर को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
OCT 27, 2024 05:54 IST
पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम
चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। हालांकि कभी भी तूफान से गंभीर नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं कोलकाता में शनिवार को आसमान साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
OCT 27, 2024 05:54 IST
केरल में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
केरल के कई जिलों में आज बहुत भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। ये जिले एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने प्रभावित इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
OCT 27, 2024 05:54 IST
चक्रवाती तूफान दाना पड़ा कमजोर
चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा में शुक्रवार को पूर्वी तट पर दस्तक दी है। जिसके प्रभाव से कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चली। जिसके कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। साथ ही बुनियादी ढांचे और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। अब चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव कमजोर होने लगा है। लेकिन अभी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल समेत कुछ राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
