LIVE

ओडिशा-पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना का आगमन, उत्तर भारत में सर्द हुईं रातें; IMD ने बताया मौसम का हाल

Varsha KushwahaUpdated Oct 25, 2024, 22:25 IST
Follow on Google News
ओडिशा-पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना का आगमन, उत्तर भारत में सर्द हुईं रातें; IMD ने बताया मौसम का हाल

ओडिशा-पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना का आगमन, उत्तर भारत में सर्द हुईं रातें; IMD ने बताया मौसम का हाल

दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिवाली तक यहां सर्दियों की शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है। जहां एक तरह उत्तर भारत में ठंड की शुरुआत हो रही है वहीं दूसरी दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच आईएमडी ने बताया कि तूफानी चक्रवात दाना की शुरुआत हो गई है। चक्रवात दाना का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर देखने को मिल रहा है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आसपास के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित व सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों/राज्यों में मौसम का हाल -

OCT 25, 2024 15:48 IST

यूपी-बिहार में सुबह शाम गुलाबी ठंड

उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह शाम गुलाबी ठंड का असर देखा जा रहा है। दिवाली के बाद तेजी से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
OCT 25, 2024 22:25 IST

केरल के तिरुवनंतपुरम में बारिश

OCT 25, 2024 12:52 IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल में विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं कुछ जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पथनमथिट्टा और इडुक्की में ऑरेंज अलर्ट जहै। वहीं कोल्लम, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 25, 2024 11:52 IST

ओडिशा के बालासोर के कई गांवों में चक्रवात दाना से भारी नुकसान

OCT 25, 2024 11:11 IST

दिल्ली में इस दिन से बढ़ सकती है ठंड

दिल्ली में सुबह और रात का मौसम ठंडा बना हुआ है। इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 नवंबर से दिल्ली में ठंड बढ़ेगी और नवंबर के तीसरे सप्ताह से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी।
OCT 25, 2024 09:44 IST

ओडिशा में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने दाना चक्रवात को देखते हुए भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, बाउड़ा, कंधमाल और गंजम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही केंदुझार, ढेंकनाल, नयागढ़, खोरधा और पुरी में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 25, 2024 09:21 IST

कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट

OCT 25, 2024 08:27 IST

ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट

ओडीशा में दाना चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने ओडिशा के मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
OCT 25, 2024 07:42 IST

आंध्र प्रदेश में वज्रपात और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें कई इलाके ऐसे हैं, जहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। बारिश से शहर का मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा।
OCT 25, 2024 05:36 IST

कर्नाटक के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने कर्नाटक के अधिकतर हिस्से को ग्रीन जोन में रखा है, लेकिन 3 जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मैसूर, मांड्या, चामराजनगर शामिल है। इसके अलावा बेंगलुरु अर्बन, बेंगलुरु रुरल, रामनगर,कोडगु, चिक्काबल्लापुर और कोलार में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
OCT 25, 2024 05:36 IST

मेघालय में भारी बारिश का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने मेघालय की राजधानी शिलांग समेत पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसमें से 4 जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वह जिले पश्चिमी गारो हिल्स, पूर्वी गारो हिल्स, पश्चिमी खासी हिल्स और पूर्वी खासी हिल्स है।


OCT 25, 2024 05:36 IST

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में चक्रवात दाना के कारण बदला मौसम

OCT 25, 2024 05:35 IST

ओडिशा के भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

OCT 25, 2024 05:35 IST

चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया शुरू