LIVE
नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर, दिल्ली में फिर सता रही गर्मी
नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर, दिल्ली में फिर सता रही गर्मी
OCT 23, 2024 18:19 IST
दिल्ली में कृत्रिम बारिश को लेकर केंद्र सरकार करे बैठक: गोपाल राय
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम रूप से बारिश कराने के सिलसिले में ‘क्लाउड सीडिंग’ के प्रस्ताव को मंजूरी देने को लेकर सभी हितधारकों की बैठक बुलाने का अनुरोध दोहराया है। राय ने दिल्ली में खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच यह पत्र लिखा है।
OCT 23, 2024 15:14 IST
कोलकाता में आज कैसा रहा मौसम?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज आसमान में बादल छाए रहे। कई जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
OCT 23, 2024 12:43 IST
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आईएमडी ने बताया कि ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
OCT 23, 2024 10:21 IST
कहां तक पहुंचा चक्रवाती तूफान दाना?
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील हो गया। आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
OCT 23, 2024 08:45 IST
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में अब तक अक्टूबर का महीना उमस भरा रहा है, लेकिन अब उमस के दिन ढलने वाले हैं और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
OCT 23, 2024 07:31 IST
बिहार में 'दाना' के प्रभाव से इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' सक्रिय हो गया है। जिसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। बिहार में 24 से 26 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। तूफान का प्रभाव प्रदेश के कुल 13 जिलों में दिख सकता है। इनमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले शामिल हैं।
OCT 23, 2024 05:43 IST
यूपी में कल से बदलने वाला है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के दोनों भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 अक्टूबर से मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। इस दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 25 और 26 अक्टूबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
OCT 23, 2024 05:43 IST
दिल्ली-एनसीआर में सता रही गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है। जिसके चलते गर्मी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। 27 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
OCT 23, 2024 05:43 IST
OCT 23, 2024 05:43 IST
नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 23, 2024 05:42 IST
दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट
आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
