LIVE

आज का मौसम, 22 October 2024: यूपी-बिहार में हल्की ठंड की दस्तक, तमिनलाडु-केरल में बारिश का दौर जारी

Pooja KumariUpdated Oct 22, 2024, 18:06 IST

आज का मौसम, 22 October 2024: यूपी-बिहार में हल्की ठंड की दस्तक, तमिनलाडु-केरल में बारिश का दौर जारी
आज का मौसम, 22 October 2024: यूपी-बिहार में हल्की ठंड की दस्तक, तमिनलाडु-केरल में बारिश का दौर जारी

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 22 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अब तक नहीं थमा है। आज तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी बुधवार से कुछ इलाकों में हल्की बारिश पड़ सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

Aaj Mausam Ka AQI Live Updates

OCT 22, 2024 18:05 IST

मुंबई में आज कैसा रहा मौसम?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मौसम का मिजाज मिलाजुला दिखा। मुंबई का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आज रात में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
OCT 22, 2024 17:04 IST

कर्नाटक में बारिश का कहर जारी

बेंगलुरु में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश से प्रभावित है। कई इलाकों में बाढ़ आ जाने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की पांच टीम को शहर में फंसे लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया। उत्तर बेंगलुरु को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है क्योंकि यलहंका में और आसपास के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।
OCT 22, 2024 16:02 IST

दिल्ली में आसमान रहा साफ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम का मिजाज शुष्क बना रहा। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
OCT 22, 2024 14:55 IST

आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से यहां मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को ठंडक का अहसास होगा।
OCT 22, 2024 14:33 IST

तमिलनाडु में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में धर्मपुरी, इरोड, नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल, थेनी, कृष्णागिरि शामिल हैं। इसके अलावा शेष जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
OCT 22, 2024 13:11 IST

तमिलनाडु के एक जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पुदुकोट्टई जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इस जिले में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी।
OCT 22, 2024 12:42 IST

महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र के बीड, अहमदनगर, नासिक, पुणे, सतारा में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिले ऐसे भी हैं जहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
OCT 22, 2024 11:44 IST

मुंबई में बारिश का अलर्ट

देश की आर्थिक राजधानी के नाम से जाने जानी वाली महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
OCT 22, 2024 10:45 IST

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान बादलों की आवाजाही की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।
OCT 22, 2024 09:18 IST

बिहार के कई जिलों में आज बारिश के आसार

बिहार में आज की जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है। 23 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने की आशंका है। जिसकी वजह से बिहार के मौसम में बदलाव होगा और ठंड भी बढ़ने के आसार हैं।
OCT 22, 2024 08:41 IST

राजस्थान में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। जिसके असर से ठंड बढ़ने की संभावना है।
OCT 22, 2024 06:29 IST

यूपी में 24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 अक्टूबर को पश्चिमी और पूर्वी दोनं हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 23 अक्टूबर को भी यूपी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 24 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम बदलने के का अनुमान जताया गया है। इस दिन पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
OCT 22, 2024 06:28 IST

बिहार में कल से चलेंगी तेज हवाएं


बिहार में हल्की ठंड की दस्तक हो चुकी है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिसके बाद 23 से 26 अक्टूबर के दौरान दक्षिण हिस्से में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है।
OCT 22, 2024 06:28 IST

केरल के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


मौसम विभाग के अनुसार आज केरल के चार जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और मलप्पुरम जिले शामिल हैं। वहीं 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 22, 2024 06:28 IST

इन राज्यों मे भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्से शामिल हैं। जहां भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 22, 2024 06:28 IST

पश्चिम बंगाल में बदलने वाला है मौसम


मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने का अनुमान है। जिसके प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में 23 से 25 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।