आज का मौसम, 14 October 2024: दक्षिण भारत में जमकर बरसेंगे बदरा, राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल
आज का मौसम, 14 October 2024: दक्षिण भारत में जमकर बरसेंगे बदरा, राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने बताया अन्य राज्यों में मौसम का हाल
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज कैसा रहा मौसम?
राजस्थान में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में ठंड की दस्तक
राजस्थान के 17 जिलों में आज बारिश के आसार
मेघालय के तीन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मेघालय के री भोई, वेस्ट जयंतिया हिल्स, ईस्ट जयंतिया हिल्स में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी है।
तमिलनाडु के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
राजस्थान के 21 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के 21 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बाड़मेर, जालोर, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, पाली, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, टोंक, अलवर, जयपुर, करौली और धौलपुर शामिल हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
दिल्ली में 18.6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
केरल में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में बारिश वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत पुणे, ठाणे, नासिक, रत्नागिरी, सातारा, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, अहमदनगर, पालघर, धुले, नंदूबार, औरंगाबाद, जालना, अमरावती, वर्धा, नागपुर, आदि जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान नासिक और धुले में भारी बारिश की अलर्ट भी जारी किया गया है।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान एसपीएसआर नेल्लोर, प्रकाशम और बापटला में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा शेष जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन केवल 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी सभी में जिलों में वज्रपात की संभावना जताई गई है। इन जिलों में उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा शामिल है। यहां बारिश आज भारी बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मुंबई में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुंबई के कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं येलो अलर्ट है को कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, तिरुवरुर और तंजावुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
