आज का मौसम, 12 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान में भी जमकर बरसेंगे बदरा; IMD का Rain Alert
आज का मौसम, 12 September 2024: दिल्ली-एनसीआर में हो रही झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान में भी जमकर बरसेंगे बदरा; IMD का Rain Alert
यूपी और उत्तराखंड में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश से कोसी और शिप्रा नदी उफान पर
इन राज्यों में अगले 24 घंटे में चलेंगी तेज हवाएं
केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी
हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। इस दौरान इस जिलों में झमाझम बारिश होगी ।
पुणे में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया शहर के अधिकतर हिस्सों में आज झमाझम बारिश होगी। बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
मध्य प्रदेश में बारिश का रेड का अलर्ट
राजस्थान के इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने झालावाड़, बारां, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि धौलपुर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश के खीरी, सीतापुर, हरदोई, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर, झांसी और औरैया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा आगरा और मथुरा में रेड अलर्ट के बाद अन्य शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
बिहार में हल्की बारिश के आसार
बिहार के कैमूर, रोहतास, बक्सर, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, नालंदा, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, गया, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
