LIVE

आज का मौसम, 03 October 2024 Highlight: राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर, यूपी, दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन उमस कर रही बेहाल

Pushpendra KumarUpdated Oct 3, 2024, 17:02 IST

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 03 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली में मॉनसून की वापसी के बाद गर्मी और उमस ने हालत खराब कर रखी है। हालांकि, रात में मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार में समेत कई राज्यों में भारी का दौर जारी है। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश के बाद मॉनसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से बड़ी तबाही के बाद अब राहत मिलने वाली है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

आज का मौसम, 03 October 2024 Highlight: राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर, यूपी, दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन उमस कर रही बेहाल
आज का मौसम, 03 October 2024 Highlight: राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर, यूपी, दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन उमस कर रही बेहाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 03 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश, दिल्ली में मॉनसून की वापसी के बाद गर्मी और उमस ने हालत खराब कर रखी है। हालांकि, रात में मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार में समेत कई राज्यों में भारी का दौर जारी है। बिहार-एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज बारिश के बाद मॉनसून की वापसी का दौर शुरू हो गया है। उधर, पहाड़ों में भारी बारिश से उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश से बड़ी तबाही के बाद अब राहत मिलने वाली है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

OCT 03, 2024 17:01 IST

नवरात्रि के दूसरे दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में नवरात्रि में सामन्य से 30 से 40% ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा। बिहार में फिलहाल मॉनसून कमजोर पड़ गया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार 4 अक्टबूर को अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
OCT 03, 2024 14:20 IST

बिहार में आज हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन अभी भी उत्तर बिहार में बारिश हो रही है। आज 3 अक्टूबर गुरुवार को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मुंगेर, भागलपुर, बाकां, जमुई और लखीसराय में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हलांकि, बिहार के दूसरे 33 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकते हैं।
OCT 03, 2024 13:15 IST

राजस्थान में नहीं थम रहा बारिश का दौर


राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में हलचल के कारण मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिससे देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। राजस्थान भी इसकी चपेट में है, जहां कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर आशंका जताई गई है।
OCT 03, 2024 08:54 IST

बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री

बिहार मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर के बाद बिहार के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने अगले 6 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों तक 10 से 12km की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिहार में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने की संभावना है।
OCT 03, 2024 08:50 IST

बिहार में मौसम ने ली करवट, आज भी 33 जिलों में होगी बारिश

बिहार में मौसम बार-बार अपना रूप बदल रहा है। मॉनसून की विदाई से पहले अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में भी जोरदार बारिश हुई थी। वहीं एक बार फिर सितंबर के पहले सप्ताह में बिहार के कई जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। लेकिन, कहीं भी भारी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बाढ़ ग्रस्त उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं। जिस वजह से मौसम शुष्क बना रहेगा।
OCT 03, 2024 07:52 IST

यूपी, दिल्ली से मॉनसून की विदाई से बढ़ा पारा

उत्तर भारत से मॉनसून विदाई की कगार पर है। मॉनसून के जाते ही सूरज ने आंखें तरेरनी शुरू कर दी है, जिससे उमस भरी गर्मी बेहाल कर रही है।
OCT 03, 2024 06:36 IST

दिल्ली में नवरात्र के पहले दिन गर्मी का सितम, जाने कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी का सितम शुरू हो गया है। राजधानी में बुधवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों की हालत खराब हो गई। पढ़ें पूरी खबर
OCT 03, 2024 05:31 IST

यूपी में 3-4 दिनों में मनॉसून की होने वाली है विदाई


उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमने वाला है। अक्टूबर महीने की शुरुआत चिलचिलाती धूप से हुई। 3 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है।
OCT 03, 2024 05:30 IST

दिल्ली की बिगड़ने लगी हवा, प्रदूषण करेगा जीना हराम


मॉनसून के विदाई के साथ ही दिल्ली पर पड़ोसी राज्यों के प्रदूषण का दबाव बढ़ गया है। इससे राजधानी की हवा का मिजाज बिगड़ने लगा है। इसमें करीब 60 फीसदी की हिस्सेदारी हरियाणा, यूपी समेत दूसरे राज्यों की है, जबकि करीब 40 फीसदी प्रदूषण का स्रोत दिल्ली का अपना है।
OCT 03, 2024 05:30 IST

बिहार में नवरात्र के पहले दिन इन जिलों में होगी बारिश


बिहार मौसम विभाग के मुताबिक, हथिया इस बार खूब बरसेगा, लेकिन नवरात्रि के पहले दिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है।
OCT 03, 2024 05:30 IST

बिहार में हथिया नक्षत्र भी बरसेगा खूब


बिहार में बाढ़ से भयावह स्थिति है। सिर्फ 3 से 5 दिन की बारिश ने पूरे उत्तर बिहार को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऊपर से नेपाल से आयी बाढ़ ने हालात और गंभीर बना दिया है। हालांकि, अगले 6 दिन के लिए मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है, वो राहत वाली है।
OCT 03, 2024 05:30 IST

भारत में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अधिक एवं तीव्र निम्न दबाव प्रणालियों के परिणामस्वरूप 2024 के मानसून सत्र के दौरान भारत में सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक वर्षा होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया, देश में सामान्य 868.6 मिमी की तुलना में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई - जो 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
OCT 03, 2024 05:30 IST

हिमाचल प्रदेश में इस साल 18 प्रतिशत कम हुई बारिश


मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में इस साल 600.9 मिमी औसत बारिश हुई, जो 18 प्रतिशत कम है जबकि सामान्य बारिश 734.3 मिमी होती है। राज्य में साल 1922 में सबसे ज्यादा बारिश 1314.6 मिमी हुई थी।
OCT 03, 2024 05:29 IST

हिमाचल प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ली विदाई


हिमाचल में दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को वापस चला गया। इसी के साथ राज्य में इस साल 18 प्रतिशत कम बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, राज्य में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और 29 जून तक ये सभी हिस्सों में पहुंच गया था। हिमाचल प्रदेश में पिछले साल छह अक्टूबर को मानसून ने विदाई ली थी।