शहर

Tamil Nadu Accident: कृष्णागिरी में मवेशियों को ले जा रही लॉरी की ट्रक से टक्कर, 4 लोगों की मौत, मलबे में फंसे 100 जानवर

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बीती रात को मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इस दौरान मवेशी भी बड़ी संख्या में हादसे का शिकार हुए हैं। मलबे में 100 से ज्यादा जानवर फंसे हुए बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग और पुलिस बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

Image

फाइल फोटो

Tamil Nadu Accident News: तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बरगुर के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक ट्रक और मवेशियों को ले जा रही एक लॉरी में टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में मवेशी भी दुर्घटना के शिकार हुए है।

घायल मवेशियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था नहीं

यह एक्सीडेंट कृष्णागिरी-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25-26 जनवरी की दरमियानी रात हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में 100 से ज्यादा जानवर फंसे हुए थे। फिलहाल बचाव कार्य जारी है, दमकल विभाग और पुलिस मिलकर फंसे हुए जानवरों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, घायल मवेशियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था नहीं की गई है। सहायता प्रदान करने के लिए एक मेडिकल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।बरगुर के डीएसपी मुथुकृष्णन फिलहाल दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

3 दिन पहले कार और ट्रक की टक्कर

इससे पहले 23 जनवरी को कृष्णागिरी के सूलागिरी के पास एक ट्रक और खड़ी कार में टक्कर लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। सूलागिरी पुलिस ने मृतकों की पहचान ए गणेशन 55, और एम शिवशंकर 59 के रूप में की थी, जो सलेम शहर के हस्तमपट्टी के निवासी थे। 12 जनवरी को भी तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में तीन दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तीनों मृतक कोयंबटूर जिले के किनाठुकदावु के पास सिंगैयान पुथुर गांव के निवासी हैं। मृतक तीनों दोस्तों की पहचान प्रभु (33), वीरमणि (33) और करुप्पासामी (29) के रूप में हुई थी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article