ओडिशा के नुआपाड़ा में जुआ खेलते 80 लोग गिरफ्तार, 29 लाख कैश समेत अन्य सामान बरामद

ओडिशा के नुआपाड़ा में जुआ खेलते हुए 80 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। छापेमारी में 29 लाख कैश समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी को जब्त कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के जानका इलाके में जुआ खेलने के आरोप में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात एक इमारत में छापेमारी की जिसके बाद 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 29 लाख रुपये भी बरामद किए गए।

arrest

सांकेतिक फोटो।

कई अन्य सामान बरामद

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘इलाके में इस इमारत में लंबे समय से जुआ चल रहा था और स्थानीय व्यापारियों समेत बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते थे।’’ पुलिसकर्मियों ने मौके से ‘‘जुआ खेलने से संबंधित सामान’’ भी बरामद किया है। बयान में कहा गया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

End of Feed