होली से पहले सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई; 650 किलो मिलावटी पनीर जब्त, जेसीबी से गड्ढा खोदकर कराया गया नष्ट

होली के त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगती है और घरों में पनीर से बने व्यंजनों की तैयारी शुरू हो जाती है। इसी बीच मिलावटी खाद्य पदार्थों की आशंकाओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सहारनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए हुए भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया।

Saharanpur News: होली का त्योहार करीब आते ही शहरों के बाजारों में इसकी रौनक दिखाई देने लगी है। इस पर्व पर बनने वाले व्यंजनों में पनीर का खास महत्व होता है और लगभग हर घर में इससे कई तरह की डिश तैयार की जाती हैं। हालांकि, त्योहारों के दौरान पनीर में मिलावट की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इसी संदर्भ में जनपद सहारनपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुलिस टीम के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है।

650 Kg Adulterated Paneer Seized and Destroyed in Saharanpur

सहारनपुर में होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा

650 किलो पनीर जमीन नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर मनिहारान क्षेत्र में छापा मारकर लगभग 6.30 कुंतल यानी करीब 650 किलो संदिग्ध और गंदे हालात में रखा पनीर बरामद किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि पनीर का भंडारण बिना वैध लाइसेंस और पंजीकरण के किया जा रहा था। साथ ही, इसे बेहद अस्वच्छ वातावरण में रखा गया था, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। यह पनीर दीपचंद पुत्र रघुवीर के परिसर से जब्त किया गया। स्वास्थ्य जोखिम को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर पूरे 650 किलो पनीर को जमीन में डलवाकर नष्ट कर दिया।

End of Feed