भाईदूज पर इन शहरों में मिलेगी अतिरिक्त रोडवेज बसों की सेवा, इन रूटों पर चलेगी 625 बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2023, 09:32 AM IST

भाईदूज पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने कई शहरों में अतिरिक्त रोडवेज बसों के संचालन का प्लान तैयार कर लिया है। लोकल रूटों के साथ गांवों को भी जोड़ा गया है। दिल्ली, हल्द्वानी, कानपुर, आगरा और टकनपुर जाने वाले रूटों पर 625 बसों का किया जाएगा संचालन।

Bhaidooj 2023: दिवाली के बाद भाईदूज के पर्व को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने एक रूट चार्ट तैयार किया है। ये रूट चार्ट भाईदूज के पर्व पर सफर करने वाली बहनों को सुविधा देने के लिए तैयार किया गया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़ें। साथ ही साथ उनका सफर सुरक्षित भी हो।

Additional roadways buses will be available in these cities on Bhaidooj,

भाईदूज पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रोडवेज बसों की सेवा।

मंगलवार से शुक्रवार तक भाईदूज पर कई शहरों में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। मंगलवार के दिन से ही बसों में भाईदूज मनाने जाने वाली बहनों की भीड़ बढ़ने लगेगी, जिसको ध्यान में रखते हुए देहात मार्गों को जोड़ कर लोकल रूटों पर चार डिपों की 110 बसें चलाई जाएगी। इसके अलावा दिल्ली, हल्द्वानी, टकनपुर, आगरा और कानपुर जाने वाले रूटों पर कुल 625 बसों का किया जाएगा संचालन। इस बीच बस में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इस बात पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

End of Feed