शहर

हैदराबाद में मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े 60 बच्चे, हॉस्पिटल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि पहले मामले में माधापुर के एक सरकारी स्कूल के 44 छात्रों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद उल्टी होने लगी। उन्हें तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां 38 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istock)

हैदराबाद में शुक्रवार को दो अलग-अलग सरकारी स्कूलों के कुल 60 छात्र उल्टी और अन्य समस्याओं से ग्रसित हुए। राहत की बात यह है कि किसी भी छात्र की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने बताया कि पहले मामले में माधापुर के एक सरकारी स्कूल के 44 छात्रों को मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) खाने के बाद उल्टी होने लगी। उन्हें तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां 38 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हालांकि, छह अन्य छात्रों को जिनकी हालत चिंताजनक थी, उन्हें एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, इन सभी छह छात्रों को 13 दिसंबर को छुट्टी मिलने की उम्मीद है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोपहर के भोजन में दी गई मिठाई दूषित हो सकती है।

एक अन्य घटना में एक सरकारी अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण स्कूल के 16 छात्रों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। उन्हें किंग कोटी के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका हल्के गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट की गड़बड़ी) और डिहाइड्रेशन का उपचार किया। किसी को भी खतरा नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि छात्रों के बीमार होने के कारण की जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article