Odisha News: ओडिशा में आकाशीय बिजली से बड़ा हादसा; चार जिलों में छह लोगों की मौत, राज्य में रेड अलर्ट जारी

ओडिशा में बिजली गिरने की घटनाओं ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया है, जहां इसके चलते छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच, राज्य में चिंता और शोक का माहौल है। पिछले चार दिनों में वज्रपात से नौ लोगों की जान जाने की खबरें सामने आई हैं।

Odisha News: ओडिशा में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कुल छह लोगों की जान चली गई। घटना की खबर फैलते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य में आज से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, और छह जिलों, कोरापुट, कटक, खुर्दा, नयागढ़, जाजपुर, बालासोर, और गंजाम—को रेड अलर्ट पर रखा गया था।

Lightning accident in Odisha

ओडिशा के चार जिलों में आकाशीय बिजली का कहर

रिपोर्ट के अनुसार, कोरापुट जिले में तीन, गंजाम में दो, और गजपति में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कोरापुट की लक्ष्मीपुर में तीन महिलाओं की मौत, गंजाम में एक नाबालक, और गजपति में एक युवती की मौत दर्ज की गई। पिछले चार दिनों में ओडिशा में वज्रपात की घटनाओं के कारण कुल नौ लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को नवरंगपुर जिले के डाबुगांव थाना क्षेत्र के बोरीगांव में वज्रपात से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।

End of Feed