Haryana News: यमुनानगर में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, अभी और बढ़ सकता है आंकड़ा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 9, 2023, 06:27 AM IST

हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब के सेवन के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में पिछले दो दिनों में संदिग्ध तौर पर जहरीली शराब के सेवन के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि अभी जांच चल रही है और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन मौतों का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Poisonous liquor sell in Yamunanagar

जहरीली शराब से मौत

इतनों का अंतिम संस्कार

यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने देर शाम ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि हमें बुधवार दोपहर एक अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। इसे संदिग्ध जहरीली शराब से मौत का मामला बताया गया। जांच के दौरान पुलिस को जिले के दो गांवों से जानकारी मिली कि तीन अन्य लोगों का मंगलवार को और दो और लोगों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस इन पांच मामलों के साथ-साथ अस्पताल द्वारा सूचित किये गये मामले को भी संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन के कारण मौत का मामला मान रही है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

End of Feed