UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में डंपर से अनियंत्रित कार के टकराने से उममें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक आल्टो कार ककोढा़ गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर एक डंपर से टकरा गई।

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बृहस्पतिवार शाम दूसरी लेन में चल रहे एक डंपर से अनियंत्रित आल्टो कार के टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककोढा़ गांव के सामने हुई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि देर शाम प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही एक आल्टो कार ककोढा़ गांव के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर एक डंपर से टकरा गई।

Accident News

(सांकेतिक फोटो)

यहां के थे मृतक

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में घायल एक महिला सहित दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो मृतकों की पहचान फतेहपुर जिले के एमरा गांव के रहने वाले राज बहादुर (55) और आदित्य कुमार (35) के रूप में हुई है। शेष तीन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

End of Feed