MP के रीवा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत; 20 घायल

रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार में यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। सभी घायलों का संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 1 लाख सहायता देने की घोषणा की है।

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Road Accident

(सांकेतिक फोटो-Istock)

जानकारी के अनुसार, यात्री बस रीवा से सीधी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बदवार के पास बस की एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पलट गए और यात्री बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

End of Feed