शहर

Bihar News: परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करेंगी 3600 नई बसें, गांव से जिला मुख्यालय का सफर होगा आसान

बिहार में गांवों से जिला मुख्यालय जाने का रास्ता आसान होने वाला है। सरकार मुख्यमंत्री प्रखंड योजना के विस्तार के तहत 3600 नई बसें चलाने वाली है। जिससे परिवहन नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी।

Image

बिहार में 3600 नई बसें चलेंगी (फोटो साभार - ट्विटर)

Bihar News: बिहार में 3600 नई बसें चलाई जाने वाली हैं। जिससे राज्य में परिवहन नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी और दूर गांव से भी जिला मुख्यालय जाने में आसानी रहेगी। ये बसे सभी जिलों के लिए चलाई जाएंगी। इन्हें चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। यह योजना मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना का विस्तार है। इन नई बसों के संचालन से परिवहन नेटवर्क सुदृढ़ होने के साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस योजना की लागत 180 करोड़ रुपये के करीब अनुमानित की गई है।

बसों के लिए तय होंगे नए रूट

इस योजना को लेकर परिवहन सचिव ने जिला परिवहन पदाधिकारी और एमवीआई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। जिसमें उन्होंने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। साथ ही बसों के परिचालन के लिए रूट तय करने को भी कहा है। उन्होंने प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर बैठक करने के साथ ही बस ऑपरेटरों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया है। जिससे योग्य उम्मीदवारों को इस योजना का लाभ मिल सके।

सरकार देगी 5 लाख का अनुदान

इस योजना के तहत प्रखंड के गांवों से जिला मुख्यालय तक इन नई बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए प्रति प्रखंड सात लाभार्थी चुने जाएंगे। जिनमें दो अनुसूचित जाति से होंगे, दो अत्यंत पिछड़ा से होंगे, एक पिछड़ा वर्ग, एक सामान्य वर्ग और एक अल्पसंख्यक समुदाय से होंगे। इस योजना के तहत लाभार्थियों को सरकार द्वारा 5 लाख राशि का अनुदान मिलेगा। इस योजना का हिस्सा बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! 1 सितंबर से 9 रुपये महंगा होगा तबेले का दूध, ₹102 प्रति लीटर पहुंचा थोक भाव

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Mumbai News: 1 सितंबर से महंगा होगा मुंबई में टैक्सी और ऑटो का सफर, बेस किराया और प्रति किमी दरें बढ़ीं; जानें नया रेट कार्ड

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

Dewas News: केमिकल और फैट से बनी थी 9 क्विंटल मिठाइयां! देवास में खाद विभाग और तहसीलदार ने ट्रेंचिंग ग्राउंड में कराया नष्ट

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

दिल्ली में ISI के जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, स्पेशल सेल ने युवा पति-पत्नी को किया गिरफ्तार; दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सिम

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता में भारी बवाल, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओब्रायन समेत बड़े नेताओं पर 3 FIR दर्ज; 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार