शहर

झांसी-खजुराहो हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

Image

झांसी-खजुराहो हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत

झांसी: झांसी-खजुराहो राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का हिस्सा थे और मऊरानीपुर शहर में प्रस्तुति देने के बाद झांसी लौट रहे थे।

उल्दन थाने के प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि श्री राम महाविद्यालय के पास एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में शबनम (28) और मिनी (24) नामक दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक मनीष राजपूत (35) की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

थाना प्रभारी कुरील ने बताया कि अन्य यात्री - काजल उर्फ रिया (23), मुस्कान (21), रवींद्र (24) और अजय सिंह (35) इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है। संदेह है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ गई और वाहन ट्रक से टकरा गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article