इस हफ्ते शुरू होंगी ये तीन वंदे भारत एक्सप्रेस, दो धार्मिक नगरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

पीएम मोदी द्वारा 10 अगस्त को कटरा और अमृतसर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया जाएगा। इस ट्रेन से देश के दो धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर और आसान होगी। बता दें कि इस दौरान दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कटरा और अमृतसर को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर भारत में रेल संपर्क को बढ़ावा देने के लिए कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 9 बजे कटरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन देश के दो धार्मिक नगरों कटरा से माता वैष्णो देवी और अमृतसर स्वर्ण मंदिर को एक साथ जोड़ेगी। दोनों स्थानों के बीच यात्रा के समय में कमी आएगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा और उनकी यात्रा भी आसान होगी।

Vande Bharat Train

इस हफ्ते शुरू होंगी ये तीन वंदे भारत एक्सप्रेस (फोटो - Wikipedia)

बता दें कि इसके अलावा 10 अगस्त को दो और वंदे भारत चेयर कार का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें एक वंदे भारत नागपुर को पुणे को जोड़ेगी और दूसरी वंदे भारत ट्रेन बेलगाम-बेंगलुरु को जोड़ेगी। यानी कुल मिलाकर 10 अगस्त को तीन वंदे भारत ट्रेन देश को समर्पित की जाएगी।

End of Feed