शहर

एक साथ चलेगी 3 नई अमृत भारत-एक्सप्रेस ट्रेन, कनेक्ट होंगे वेस्ट टू साउथ; तमिलनाडु को मिलेगा मेगा रेलवे गिफ्ट

तमिलनाडु दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।

Image

अमृत भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मार्च 2026 को मदुरै दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तमिलनाडु को रेलवे से जुड़ी कई ऐतिहासिक परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मदुरै से वर्चुअल माध्यम (VC) के ज़रिए नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन और अहम रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह दिन राज्य के रेल विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और एक एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी और संबंधित शहरों के बीच यात्रा काफी सुगम होगी।

किन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

  • तांबरम–मैंगलुरु (अमृत भारत एक्सप्रेस)
  • कोयंबटूर–धनबाद (अमृत भारत एक्सप्रेस)
  • नागरकोइल–चारलापल्ली (अमृत भारत एक्सप्रेस)
  • रामेश्वरम–मैंगलुरु (एक्सप्रेस)

तांबरम (चेन्नई) और बेंगलुरु के बीच प्रस्तावित अमृत एक्सप्रेस के मुख्य स्टेशन तांबरम बेंगलुरु केएसआर या यशवंतपुर, जोलारपेट्टई और तिरुपत्तूर हो सकते हैं। चेंगलपट्टू जंक्शन, कांजीपुरम, अरक्कोणम, जोलारपेट्टई और बेंगलुरु कैंट हैं। इन ट्रेनों से तमिलनाडु की उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत से सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रोजाना ट्रैवल करने वाले यात्रियों के साथ नियमित यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना: 8 स्टेशन होंगे आधुनिक

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 8 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है, जिनमें मोरप्पुर, बोम्मिडी, पोल्लाची, करैकुडी जंक्शन, श्रीविल्लिपुत्तूर, शोलावंदन, तिरुवरूर और मणप्पराई शामिल है। इन स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर प्लेटफॉर्म, स्वच्छता और सुगम आवागमन मिलेगा।

चेन्नई रेल क्षमता में बड़ा इजाफा

चेन्नई बीच–चेन्नई एग्मोर के बीच 4.3 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन राष्ट्र को समर्पित की जाएगी। इससे चेन्नई सेक्शन में भीड़ कम होगी और ट्रेनों की समयबद्धता बेहतर होगी। यह पूरा कार्यक्रम भारतीय रेल और दक्षिण रेलवे के लिए एक बड़ा कदम है।मदुरै से शुरू होने वाला यह रेल विकास अभियान तमिलनाडु को नई रफ्तार देगा और यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदल देगा।

bhawana gupta
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article