Police-Students Clash: रांची में छात्रों की पुलिस से झड़प के बाद 3 FIR, 14 नामजद समेत 200 से ज्यादा पर केस

झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों में 14 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इनमें, जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच’ के नेताओं कुणाल प्रताप सिंह, पीयूष कुमार, रवींद्र पासवान समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

Jharkhand exam row Protest in Ranchi pti.

झारखंड में आंदोलन पर बैठे छात्र (फोटो- PTI)

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को हुई झड़प के संबंध में कोतवाली थाने में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 14 नामजद आरोपी और 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक अधिकारी के मुताबिक, तीन में से एक एफआईआर पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें कथित उपद्रवियों पर सरकारी काम में बाधा डालने और निर्धारित रूट चार्ट के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दो अन्य एफआईआर दो अलग-अलग व्यक्तियों की शिकायत पर दर्ज की गई हैं।

End of Feed