हिमाचल के कुल्लू में डैम के अंदर फंसे 29 लोगों को निकाला गया बाहर, चार लोग अभी भी लापता

हिमाचल के कुल्लू में एक डैम में फंसे 33 लोगों में से 29 लोगों के बाहर निकाल लिया गया है। अभी चार और लोग लापता हैं, जिन्हें निकालने के लिए प्रयास जारी है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के मणिकरण के पास मलाणा टू पौरब प्रोजेक्ट में बीती रात पानी भरने से 33 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। बता दें कि भारी बारिश और पानी के तेज बहाव की वजह से रास्ता काफी प्रभावित हुआ था। इसके बावजूद भी एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने 29 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया है।

kullu dam

मलाणा डैम।

कई टीमों की ली गई मदद

डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि मलाणा पावर प्रोजेक्ट 2 के बैराज में भारी पानी आने के चलते लोगों की फंसे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एनडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस की टीम की मदद ली गई और सभी फंसे हुए लोगों को वहां से बाहर निकल गया है।

End of Feed