Lucknow News: थ्री स्टार होटल का खाना खाते ही 25 डॉक्टर फूड प्वॉइजनिंग का शिकार, सीएमओ ने भेजी जांच टीम

लखनऊ में ट्रेनिंग में आए 25 डॉक्टर थ्री स्टार होटल का खाना खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। होटल प्रशासन पर मामले को छिपाने का आरोप है।

लखनऊ: राजधनी के हुसैनगंज स्थित एक तीन सितारा होटल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे 25 से अधिक डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों के खाना खाने के बाद बीमार होने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है खाना खाने के बाद एक के बाद एक डॉक्टरों को पेट दर्द सहित अन्य समस्याएं होने लगी. उल्टी की शिकायत होते ही ज्यादातर डॉक्टर और कर्मचारी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच गए. फिलहाल सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. इसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. उधर होटल प्रशासन मामले को छिपाता नजर आया.

25 Doctors Have Victims Of Food Poisoning

थ्री स्टार होटल में 25 डॉक्टर फूड पॉइजनिंग का शिकार

होटल प्रशासन ने मामले से किया इनकार

End of Feed