ओडिशा के भद्रक में बाढ़ से तबाही, गांव में फंसे 24 लोगों की बचाई गई जान; रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ओडिशा में दाना तूफान का प्रकोप जारी है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच ओडिशा के भद्रक में 24 लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हें रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया गया।

ओडिशा आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम ने भद्रक जिले के एक गांव में चक्रवात ‘दाना’ के कारण पानी भर जाने से फंसे कम से कम 24 व्यक्तियों को बचाया। उन्होंने बताया कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों ने तिहिडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताला गोपबिंधा गांव में शनिवार रात बचाव अभियान चलाया।

flodd

सांकेतिक फोटो। (AI)

मोटर बोट की ली गई मदद

बताया गया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित फंसे हुए लोगों को ‘मोटर बोट’ की मदद से बचाया गया और चक्रवात आश्रय स्थल ले जाया गया। कहा गया है कि उफनती सालंदी नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण वे फंस गए थे। डीआईजी (पूर्वी रेंज) सत्यजीत नाइक ने बचाव अभियान की निगरानी की।

End of Feed