शहर

ओडिशा के भद्रक में बाढ़ से तबाही, गांव में फंसे 24 लोगों की बचाई गई जान; रात तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

ओडिशा में दाना तूफान का प्रकोप जारी है। इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच ओडिशा के भद्रक में 24 लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हें रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाया गया।

Image

सांकेतिक फोटो। (AI)

Photo : Times Now Digital

ओडिशा आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम ने भद्रक जिले के एक गांव में चक्रवात ‘दाना’ के कारण पानी भर जाने से फंसे कम से कम 24 व्यक्तियों को बचाया। उन्होंने बताया कि ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ) के कर्मियों ने तिहिडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताला गोपबिंधा गांव में शनिवार रात बचाव अभियान चलाया।

मोटर बोट की ली गई मदद

बताया गया कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित फंसे हुए लोगों को ‘मोटर बोट’ की मदद से बचाया गया और चक्रवात आश्रय स्थल ले जाया गया। कहा गया है कि उफनती सालंदी नदी में पानी बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसके कारण वे फंस गए थे। डीआईजी (पूर्वी रेंज) सत्यजीत नाइक ने बचाव अभियान की निगरानी की।

दाना ने दी दस्तक

बयान में कहा गया, “प्राकृतिक आपदाओं के प्रति राज्य की तैयारियों और प्रतिक्रिया ने एक बार फिर लोगों की जान बचाई है और उफनती सालंदी नदी के प्रभाव को कम किया है।” बता दें कि चक्रवात दाना ने शुक्रवार सुबह पूर्वी तट पर दस्तक दी थी, जिससे इस इलाके में मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article