Kolkata Airport: हवाई अड्डों पर कोहरे की मार, इस शहर से 22 फ्लाइट्स ने देरी से भरी उड़ान; यात्री परेशान

Kolkata Airport: कोलकाता हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 22 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। सोमवार को उड़ान परिचालन में और अधिक देरी टल गई, क्योंकि दृश्यता की स्थिति में परिवर्तन आने पर एलवीपी के दौरान इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की मदद से 33 आगमन वाली उड़ाने और 44 प्रस्तान करने वाले विमानों का परिचालन किया गया।

Kolkata Airport: कोलकाता हवाई अड्डे पर घने कोहरे के बीच दृश्यता कम हो जाने के कारण सोमवार को कम से कम 22 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर आने वाली कम से कम छह उड़ानों और अन्य स्थानों के लिए रवाना होने वाली 16 उड़ानों के परिचालन में देरी हुई। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता के अनुसार, रात एक बजकर 21 मिनट से सुबह आठ बजकर 45 मिनट तक कोहरे के कारण कम दृश्यता प्रक्रिया (एलवीपी) लागू की गई।

Airport

घने कोहरे के कारण कई उड़ानें हुई लेट (फाइल फोटो)

विजिबिलिटी बेहद कम

प्रवक्ता ने बताया कि जब दृश्यता 800 मीटर से कम हो जाती है तो विमान यातायात नियंत्रण (एटीसी) एलवीपी की घोषणा करता है, जिसके बाद ‘फॉलो-मी वाहन’ विमानों को उनके ‘स्टैंड’ तक ले जाते हैं। एएआई अधिकारी ने बताया कि उड़ानों का सुरक्षित प्रबंधन किए जाने और व्यवधान को कम किए जा सकने के मकसद से इन प्रक्रियाओं में हवाई अड्डा संचालक, एटीसी और पायलट के बीच समन्वय होता है।

End of Feed