जंगली हाथियों ने ठप करा दीं 18 ट्रेनें, हाईवे पर भी मची खलबली; 28 दिंसबर तक रद्द रहेंगी ये गाड़ियां

हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बिसरा और बंडामुंडा केबिन ‘ए’ के बीच 22 हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। हाथियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने तत्काल 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया।

रांची : झारखंड में जंगली हाथियों के मूवमेंट से रेल और सड़क यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत मनोहरपुर से झारसुगड़ा रेल खंड में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही के चलते 25 से 28 दिसंबर तक कुल 18 लोकल ट्रेनों को चार दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर–राउरकेला–चक्रधरपुर मेमू, टाटा–बड़बिल–टाटा मेमू, टाटा–गुवा–टाटा मेमू, टाटा–चक्रधरपुर–टाटा, और टाटा–खड़गपुर–टाटा मेमू समेत अन्य लोकल ट्रेनें शामिल हैं। लगातार ट्रेन रद्द होने से छोटे स्टेशनों से प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे के राजस्व पर भी इसका असर पड़ रहा है।

local trains cancelled in Jharkhand

झारखंड में हाथियों के मूवमेंट के कारण 18 लोकल ट्रेनें रद्द (फोटो-Istock)

हालांकि, इसी रेल मंडल में हाल ही में वन्यजीव संरक्षण का एक सकारात्मक उदाहरण भी सामने आया है। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बिसरा और बंडामुंडा केबिन ‘ए’ के बीच 22 हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। हाथियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने तत्काल 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोक दिया। इस त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई।

End of Feed