Aastha Special Train: आज से शुरू होंगी 14 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ के चारबाग स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन

अयोध्या के लिए आज से 14 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। ये ट्रेनें लखनऊ के चारबाग स्टेशन से होकर गुजरेंगी और अयोध्या धाम पहुंचेंगी। राम भक्तों के लिए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

Aastha Special Train: अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए खुशखबरी है। आज से अयोध्या के लिए 14 जोड़ी आस्था ट्रेनें शुरू हो रही हैं। श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचने में परेशानी न हो, इसलिए रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रहा है। ये 14 ट्रेनें लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों के संबंध में जानकारी लेने के लिए लोग रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Astha Special Train

आस्था स्पेशल ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

इन राज्यों से चलेंगी ट्रेनें

इन 14 जोड़ी आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12 फरवरी तक दिल्ली, हरिद्वार, जम्मू और पंजाब से अयोध्या के बीच होगा। इस रूट के बीच में इन ट्रेनों का लखनऊ में स्टॉप होगा, जिसके बाद ये अयोध्या धाम पहुंचेंगी। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी और लखनऊ से होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। अयोध्या के लिए देश के सभी जोनल मुख्यालय जनवरी से मार्च के बीच में आस्था स्पेशल ट्रेनें संचालित कर रहे हैं।

End of Feed