शहर

इंदौर में सातवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, 14वीं मंजिल से कूदकर दी जान

एमपी के इंदौर में सातवीं क्लास की छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में सातवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया है। छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर में अपने घर से स्कूल के लिए निकली 13 साल की छात्रा ने एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली।

छात्रा की मौके पर मौत

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की ने लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह लड़की कक्षा सात में पढ़ती थी और घर से यूनिफॉर्म पहनकर अपने स्कूल जाने के लिए निकली थी।

14वीं मंजिल से लगाई छलांग

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि छात्रा के पिता उसे विद्यालय की बस तक छोड़ने आए थे। बस आने से पहले उसके पिता घर लौट गए। पिता के लौटते ही वह रिहायशी इमारत की लिफ्ट में सवार हुई और 14वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि, लड़की के इस कदम का कारण अभी पता नहीं चल सका है। छात्रा के कपड़ों और उसके विद्यालय के बैग से कोई पत्र नहीं मिला है। छात्रा की मौत के मामले की जांच चल रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article