UP के शाहजहांपुर में लावारिस कुत्तों के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की मौत, लोगों में आक्रोश

Dog Attack: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लावारिस कुत्तों के झुंड के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा इलाके में रविवार सुबह हुई।

Dog Attack: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में लावारिस कुत्तों के झुंड के हमले में 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के ककरा इलाके में रविवार सुबह हुई। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है।

Dog Attack

लावारिस कुत्तों के हमले में बच्ची की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

मृत बच्ची की पहचान सवालिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सवालिया अपने पिता नईम के साथ चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट के पास स्थित खेत पर सब्जी तोड़ने गई थी। खेत पहुंचने के बाद पिता ने उसे अपने भाई इकराम को बुलाने के लिए घर की ओर भेजा। इसी दौरान रास्ते में पांच से छह आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि कुत्तों ने बच्ची की गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह नोच डाला। हमले में उसके शरीर पर 10 से 12 जगह गंभीर घाव हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना देखी और तुरंत परिवार को सूचना दी। जब तक परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते बच्ची को बुरी तरह घायल कर चुके थे।

गंभीर हालत में बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मृतका के चाचा रफी अहमद ने बताया कि सवालिया चार बहनों और दो भाइयों में शामिल थी। उसके पिता बटाई पर खेत लेकर मजदूरी करते हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

गर्दन और शरीर पर काटने के कई गहरे निशान

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. मेहराज अहमद ने बताया कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर और गर्दन पर कुत्तों के काटने के कई गहरे निशान थे। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और एंबुलेंस से शव को घर ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में लावारिस कुत्तों के आतंक को लेकर भारी नाराजगी है।

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed