सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं बरसी पर याद कर भावुक हुआ रकाब गंज साहिब, LG टी.एस. संधू ने दी श्रद्धांजलि

सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं शहादत वर्षगांठ पर नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराज्यपाल टी.एस. संधू सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनके महान बलिदान, सिख गुरुद्वारा सुधार आंदोलन में योगदान और सामाजिक क्रांति के प्रति उनके साहसी प्रयासों को नमन किया।

दिल्ली : अकाली आंदोलन के स्तम्भ और सिख गुरुद्वारा सुधार आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं शहादत वर्षगांठ पर शनिवार को नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाई लखी शाह वंजारा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की और उनके जीवन-संघर्ष को नमन किया। इस दौरान सरदार समुंदरी जी के पौत्र एवं दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sardar Teja Singh Samundri 100th Death Anniversary

सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं बरसी पर LG टी.एस. संधू ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गजों का जमावड़ा

श्रद्धांजलि समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। दिल्ली के उपराज्यपाल और सरदार समुंदरी के पौत्र, टी.एस. संधू ने अपने दादा को याद करते हुए उनके आदर्शों को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया। समारोह में पद्मश्री भाई हरजिंदर सिंह (श्रीनगर वाले) के शबद कीर्तन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा।

End of Feed