10 दिनों का मौसम : 11,12,13,14,15,16 से 20 दिसंबर तक खतरनाक मौसम का पूर्वानुमान, बारिश, बर्फबारी, शीतलहर बढ़ाएगी आफत की ठंड

10 Dino Ka Mausam Kaisa Rahega 11-20 December 2025: उत्तर प्रदेश, दिल्ली राजस्थान, बिहार, हिमाचल, मध्य प्रदेश जानिए कैसा रहेगा अगले 10 दिनों का मौसम : मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों का पूर्वानुमान जताते हुए बड़े परिवर्तन के संकेत दिए हैं। 11 से 20 दिसंबर के बीच अगल-अलग राज्यों में शीतलहर, सर्दी, कोहरा, बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) का सिलसिला बना रहेगा, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना बनी रहेगी, जिसका सीधा प्रभाव उत्तर भारतीय राज्यों पर पड़ेगा और शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। उधर, दक्षिण में भी बारिश के संकेत हैं। तो चलिए जानते हैं आगामी 10 दिनों तक मौसम किस तरह करवट लेने वाला है?

अगले 10 दिनों का मौसम (Weather Prediction For Next 10 Days): देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। आगामी दिनों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां होने के संकेत मिल रहे हैं। सर्दी के लिहाज से दिसंबर महीना बेहद खास रहेगा, जिसमें न्यूनतम तापमान अपने सबसे निचले स्तर की ओर लुढ़केगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 13, 14, 15, 16, 17 और 18 दिसंबर को पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव रहेगा, जो हल्की हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी करेगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पारा माइनस से भी नीचे दर्ज किया जाएगा। उत्तर भारत में 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, जिसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश और बिहार में आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी और लंबे समय बाद बारिश दर्ज की जाएगी। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा छाएगा और सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा। खासकर, दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर-पूर्व मानसून (North East Mansoon) के वीक होने से कहीं-हल्के तो कहीं घने बादल छाए नजर आएंगे और तमिलनाडु, केरल, अंडमान व लक्ष्यद्वीप में हल्की बारिश का अनुमान है।

10 Dino Ka Mausam.

अगले 10 दिन का मौसम

यूपी में अगले 10 दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 18 से 19 दिसंबर तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव दिखाई पड़ सकता है। आईएमडी का अनुमान है नए वेदर सिस्टम के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक तौर पर बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि, कोई बड़े मौसमी गतिविधि को लेकर अलर्ट नहीं है, लेकिन बारिश दस्तक दे सकती है। राज्यभर में अगले 10 दिन में मौसम काफी बदला नजर आएगा। खासकर ग्रामीण इलाकों में पाला गिरने की स्थिति बनती जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में सर्द हवाएं (शीतलहर) की मौजूदगी से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और तराई इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आएगा।

End of Feed