UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, लखनऊ-वाराणसी समेत इन जिलों में दो दिन का अलर्ट

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए ओलावृष्टि, बिजली गिरने और आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार शनिवार और रविवार को कई इलाकों में बारिश के साथ ओले और बिजली गिर सकती है। शनिवार को पश्चिमी यूपी में इसका प्रभाव ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं रविवार को लखनऊ के साथ ही पूरी यूपी में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

hailstorm

यूपी में आज मौसम (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट जारी(Rain High Alert in UP)

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को जिन जिलों में बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना है उनमें वाराणसी, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, हाथरस, जालौन, मैनपुरी, अंबेडकरनगर, अमरोहा, अयोध्या, बिजनौर, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हरदोई, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, संत रविदासनगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर, उन्नाव और आसपास के इलाके शामिल हैं।

End of Feed