Himani Narwal Murder Case : हिमानी नरवाला हत्याकांड में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतक पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है। इस बीच, हिमानी की मां सविता ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या करने वाला कोई उसका करीबी और जानने वाला हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज का कोई दोस्त, कोई रिश्तेदार या पार्टी
का कोई व्यक्ति हो सकता है। सविता ने कहा कि उनकी बेटी गलत बात बर्दाश्त नहीं करती थी, उसका विरोध करती थी। चाहे वह कोई भी है। हो सकता है कि किसी ने उसके साथ कुछ गलत करने की कोशिश की हो जिसका उसने विरोध किया होग। इस विरोध की वजह उसकी हत्या की गई होगी।
आप 'ह' अक्षर से अपनी सुंदर सी बेटी को हिमानी नाम दे सकते हैं।
- A
- B
- C
बजट के दिन खुला रहेगा शेयर बाजार
भाई ने कहा-आज होगा हिमानी का अंतिम संस्कार
पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के हत्यारे को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से अभी तक किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है। वहीं, संदिग्ध की गिरफ्तारी पर हिमानी के चाचा रविंद्र ने कहा कि 'आरोपी चाहे जो भी हो, हम बस न्याय चाहते हैं। आरोपी की पहचान जाहिर होने के बाद ही हम अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे। पुलिस से हमारा कोई संपर्क नहीं हुआ है।' हिमानी के भाई जति ने कहा कि चूंकि, आज एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आज हम उसका अंतिम संस्कार करेंगे। मीडिया में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। हम न्याय लेकर रहेंगे। हमें अभी यह पता नहीं है कि आरोपी कौन है। पुलिस ने हमें कोई जानकारी नहीं दी है। हम चाहते हैं कि आरोपी को मौत की सजा हो।,,
Very Good
