बिजनेस

Zomato Q3 Result: मुनाफा 57% गिरा, लेकिन रेवेन्यू में 64 फीसदी की जबरदस्त बढ़त, शेयर धड़ाम

Zomato का Q3 FY25 मुनाफा 57% घटकर 59 करोड़ रुपये रहा, लेकिन रेवेन्यू ने 64% की वृद्धि के साथ नई ऊंचाईयां छुई। जानें पूरी रिपोर्ट।

Image

Zomato का Q3 FY25 मुनाफा 57% घटकर 59 करोड़ रुपये

Photo : Times Now Digital

Zomato Q3 Result: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा साल-दर-साल (YoY) आधार पर 57% घटकर 59 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने बेहतर मुनाफा दर्ज किया था, लेकिन इस बार बढ़ती लागत और अन्य चुनौतियों ने मुनाफे पर असर डाला।

रेवेन्यू में 64% की बढ़त

हालांकि, कंपनी के लिए एक राहत की बात यह रही कि उसका रेवेन्यू इस तिमाही में 64% बढ़कर नए स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के अनुसार, ग्राहक आधार और ऑर्डर वॉल्यूम में वृद्धि के चलते यह उछाल दर्ज हुआ।

जोमैटो के शेयर की कीमत में नतीजों की घोषणा के बाद 7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि दिन के अधिकांश समय यह शेयर हरे निशान में ही रहा। एनएसई पर शेयर 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 231 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Zomato Q3 Results FY25

वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ज़ोमैटो का शुद्ध लाभ 66 फीसदी से घटकर 59 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में यह 138 करोड़ रुपये थे। वहीं, कंसो आय में 12.6 फीसदी की वृद्धि के साथ ये 5405 करोड़ रुपये रह गए हैं। कंसो EBITDA की बात करें तो इसमें भी कंपनी को 28.3 फीसदी का नुकसान हुआ है, जिसके बाद ये 162 करोड़ रुपये हो गया है। इधर, EBITDA मार्जिन भी 4.7 फीसदी से घटकर 3 फीसदी का रह गया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article