Zepto Founder: जेप्टो के को-फाउंडर और सीईओ आदित पालिचा ने सोमवार को कहा कि महज पैसा कमाने की चाहत नहीं बल्कि परिवर्तनकारी कंपनी बनाने का जुनून जेप्टो की सफलता का कारण बना। जेप्टा की मार्केट वैल्युएशन पांच अरब अमेरिकी डॉलर है। 22 वर्षीय उद्यमी के अनुसार हफ्ते में 80-100 घंटे काम करने के बावजूद जेप्टो कंपनी वित्तीय लाभ से नहीं, बल्कि उनके द्वारा बनाए जा रहे प्लेटफॉर्म के प्रति उत्साह से प्रेरित है।
जेप्टो के फाउंडर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें -
दिन-रात करते हैं काम
पालिचा ने कहा, ‘‘ हम जो (मंच) बना रहे हैं, उससे हमें प्यार है। हम दिन-रात काम करते हैं, हम जो बना रहे हैं, उसके बारे में हम वास्तव में बेहद उत्साहित हैं। यह वास्तव में पैसे या पर्सनल एसेट के बारे में नहीं है...हम स्पष्ट रूप से सप्ताह में 80-100 घंटे काम करते हैं..’’।
पढ़ाई बीच में छोड़ी
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले पालिचा ने कहा, ‘‘ एक निश्चित पड़ाव पर पैसा महत्वहीन हो जाता है।’’ उन्होंने कहा कि जहां कई वैश्विक इंटरनेट कंपनियों का मूल्यांकन अरबों डॉलर तक पहुंच गया है, वहीं भारत में अब भी ऐसे परिणाम आना बाकी हैं।
‘क्विक-कॉमर्स यूनिकॉर्न’ पर क्या बोले पालिचा
पालिचा ने साथ ही कहा कि ‘क्विक-कॉमर्स यूनिकॉर्न’ अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी खोज कार्यक्षमताओं तथा ग्राहक सेवा में कृत्रिम मेधा (एआई) को एकीकृत करने पर काम कर रही है। (इनपुट - भाषा)
