Zee Entertainment Share Price: SEBI के 2000 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा करने से टूटा जी का शेयर, आई 10% की गिरावट

Zee Entertainment Share Price: जी के फाउंडरों की जांच में सेबी ने पाया कि कंपनी से लगभग 20 अरब रुपये का हेरफेर किया गया हो सकता है। यह सेबी जांचकर्ताओं के शुरुआत अनुमान से लगभग दस गुना अधिक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जी के शेयर में भारी गिरावट
  • सेबी ने किया 2000 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा
  • अभी और बढ़ सकती है ये रकम

Zee Entertainment Share Price: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 20.50 रु या 10.62 फीसदी की गिरावट के साथ 172.50 रु पर है। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 16,568.96 करोड़ रु है। जी का शेयर आज 193 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 173.70 रु पर खुला। बता दें कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की जांच के दायरे में है। सेबी ने जांच में जी के खातों में 241 मिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़ रु) की गड़बड़ी का खुलासा किया है।

Zee Entertainment Share Price

जी एंटरटेनमेंट का शेयर गिरा

ये भी पढ़ें -

End of Feed